एसपीएल सीजन-4 में आज दो मुकाबले होंगे
सीहोर | शहर के बीएसआई मैदान पर जारी स्व. प्रमोद पटेल स्मृति सीहोर प्रीमियर लीग सीजन 4 में रविवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता हर शनिवार और रविवार को आयोजित की जा रही है। इस शनिवार को रंगपंचमी का त्योहार होने के कारण मैच नहीं हो सके।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में जारी एसपीएल 4 क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मुकाबला सुबह 10 बजे से डायमंड ड्रीम इलेवन और क्रिसेंट वारियर्स के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच दोपहर में काका लायंस और रायल बॉस के मध्य खेला जाएगा। आईपीएल की तर्ज पर होने वाले एसपीएल सीजन-4 में चार श्रेष्ठ टीमों को चुना गया है। इसमें शहर की काका लायंस, रायल बॉस, क्रिसेंट वारियर्स और डायमंड ड्रीम इलेवन शामिल हैं।