पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nasrullaganj News Mp News This Time Wheat Yield Is Expected To Exceed 7 Lakh Quintals From Last Year

इस बार पिछले साल से 7 लाख क्विंटल से अधिक इस बार गेहूं के पैदावार की उम्मीद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्षेत्र में रबी फसल की कटाई शुरू हो चुकी है। जहां चने की कटाई 50 फीसदी पूरी हो चुकी है, वहीं गेहूं की कटाई हाल ही में शुरू हुई हैं। इस बार रबी फसलों के लिए मौसम अनुकूल रहा है। मौसम का साथ देने से अभी तक रबी की फसलों में किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं लगी। किसानों को इस बार रबी की बंपर फसल की उम्मीदें बंधी है। कटाई तक यदि सब कुछ सामान्य रहा तो इस बार करीब निर्धारित लक्ष्य से 6 लाख क्विंटल से भी ज्यादा अधिक फसल पैदा होने की उम्मीद है।

कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस बार मौसम ने किसानों का पूरा साथ दिया है। अच्छी बारिश होने के कारण किसानो ने भी लक्ष्य से अधिक बोवनी की है।

पिछले साल गेहूं का रकबा 48 हजार हेक्टेयर था। पानी की उपलब्धता ने किसानों को प्रोत्साहित किया। इस साल इसीलिए 60 हजार हेक्टेयर गेहूं का रकबा रहा। लगभग 35 हजार किसान परिवारों को इससे उम्मीदें है। अब उन्हें अपनी मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है। उत्पादन को देखते हुए उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।

20 लाख क्विंटल से भी अधिक होगी पैदावार

कृषि उपज मंडी के अधिकारियों के अनुसार इस बार गेहूं की 60 हजार हेेक्टेयर में बोवनी हुई थी। इस अनुमान से इस वर्ष 20 लाख क्विंटल से भी अधिक की उम्मीद उत्पादन की हैं। पिछले साल पर यदि गौर करे तो गेहूं का उत्पादन 13 लाख 65 हजार 360 क्विंटल पर ही रुक गया था, लेकिन इस वर्ष मौसम अनुकूल रहने से यह आंकड़ा 19 लाख क्विंटल से भी अधिक रहेगा। इस वर्ष वर्षा ने भी सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए, जिससे यह अनुमान और सटीक हो चुका हैं।

1 अप्रैल 19 से आज तक कृषि उपज मंडी में 15 लाख 60 हजार 295 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। वहीं यदि 1 मार्च से 31 मार्च 2021 तक मंडी में यहीं आंकड़ा 6 लाख क्विंटल से भी अधिक बढ़कर 20 लाख क्विंटल के पार पहुंच जाएगा।

समर्थन मूल्य की तय नहीं तारीख : शासन द्वारा अभी तक समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरू किए जाने की तारीख निर्धारित नहीं की गई हैं। इस वर्ष बंपर आवक को देखते हुए प्रशासनिक अमले को तैयारियों में और भी बदलाव करना पड़ेंगे, जिससे किसानों को तुलाई के दौरान परेशानी न हो।

एक नजर वर्षवार उत्पादन पर

वर्ष उत्पादन

2014-15 12 लाख 25 हजार 056

2015-16 18 लाख 46 हजार 176

2016-17 18 लाख 79 हजार 2414

2017-18 20 लाख 02 हजार 999

2018-19 16 लाख 65 हजार 360

व्यवस्थाओं में किया जा रहा सुधार

-सुनील कुमार भालेकर, मंडी सचिव नसरुल्लागंज

पिछले साल की तुलना में इस बार 12 हजार हेक्टेयर बढ़ा था गेहूं का रकबा

क्षेत्र में गेहूं की फसल कटना शुरू हो गई है।
खबरें और भी हैं...