अलग-अलग हादसों में तीन की मौत
नसरुल्लागंज| रंगों के त्यौहार जहां समूचे क्षेत्र में हुरियारे होली की मस्ती में मस्त थे। वहीं हादसों की वजह से 3 परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई। जहां अलग अलग हादसों में तीन की मौत हो गई। मंगलवार बुधवार की रात सीहोर से लौट रहे कुमनतात निवासी जगदीश मीणा दिनेश मीणा उम्र 30 साला का वाहन अनियंत्रित होकर सिंहपुर के पास बिजली के खंभे से टकरा गया। जगदीश को घायल अवस्था में स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहीं दूसरी ओर शास्त्री कॉलोनी निवासी बुंदेल सिंह गुर्जर के पुत्र को सलेश सिंह गुर्जर ने अज्ञात कारणों से घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तीसरी घटना में बदामी लाल की विधवा रेखा बाई उम्र 35 वर्ष कुएं से पानी भरने गई थी।