- Hindi News
- National
- Ashta News Mp News Traffic Trouble Due To Delay In Construction Of Culvert
पुलिया निर्माण में देरी से आवागमन में परेशानी
नगर के इंदौर नाके स्थित शुजालपुर मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त होने पर उसका एक हिस्से का दोबारा से निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसका काम धीमी गति से किया जा रहा है। जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। जबकि उक्त 24 घंटे चलने के साथ ही भारी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है।
शुजालपुर मार्ग की पुलिया पिछले लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी हुई थी। जिसे एमपीआरडीसी ने रोड निर्माण के दौरान भी दोबारा से नहीं बनाया था। अब जाकर उसके हिस्से की तरफ का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिससे वाहनों का आवागमन आधे हिस्से की तरफ से हो रहा है। इस कारण दो वाहनों को क्रासिंग करने के लिए एक तरफ के वाहनों को रुकना पड़ता है। जिससे जाम की समस्या भी हो रही है।
इसके बाद भी यहां पर पुलिस जवानों को तैनात नहीं किया गया है। वहीं निर्माण कार्य की धीमी गति होने के कारण परेशानी हो रही है। इस समय होली पर्व होने से काम पूरा होना भी मुश्किल लग रहा है। इस कारण उसमें एक सप्ताह से अधिक का समय लग
सकता है।