- Hindi News
- National
- Sehore News Mp News Trip The Students Understood The Entire Process From Raw Cotton To Making Puni
भ्रमण: छात्राओं ने कच्ची कपास से पूनी बनाने तक की पूरी प्रक्रिया समझी
कॉलेज की छात्राओं ने पूनी प्लांट का भ्रमण किया।
सीहोर| शासकीय गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं को वाणिज्य विभाग, आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ और वर्ल्ड बैंक के संयुक्त सहयोग से जिले के केंद्रीय पूनी प्लांट का भ्रमण कराया गया। इस दौरान यहां पर छात्राओं ने कच्ची कपास से पूनी बनाने की प्रक्रिया को समझाया।
शासकीय गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं को औद्योगिक भ्रमण के लिए जिले के खादी ग्रामोद्वोग सुक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम के केंद्रीय पूनी संयंत्र ले जाया गया। यहां छात्राओं को कच्चे कपास से पूनी निर्माण तक प्रक्रिया को विभिन्न चरणों में दिखाया और समझाया गया। इस भ्रमण में संयंत्र के जयदीप जोशी ने विस्तार से समझाया।
छात्राओं को इस उद्योग से सभी जानकारी जैसे कि सुरक्षात्मक दृष्टिकोण इत्यादि के बारे में बताया गया। साथ ही आपातकालीन स्थितियों में निपटने के लिए जो उपाय किए जाते हैं उन्हें विस्तार से बताया।
इस दौरान कॉलेज के वर्ल्ड बैंक प्रभारी डॉ. अनुप कुमार सिंह, डॉ. जया शर्मा, ओमप्रकाश परमार, भारती सक्सेना, ब्रिजेश विश्वकर्मा आदि थे।