ट्राले ने साइकिल को मारी टक्कर, 11 साल के बच्चे की मौत
बुदनी। साइकिल से अपने गांव जा रहे एक बालक को ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसे में बालक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। फरियादी लखन मांझी निवासी बेरखेड़ी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई की शुक्रवार को मेरा बेटा व भतीजा बुदनी आए थे। जब शाम को करीब शाम 4 बेटा वंश 11 साल व भतीजा नैतिक उम्र 15 साल साइकिल से बेरखेड़ी आ रहे थे। तभी अज्ञात ट्राले चालक ने वंश व नैतिक को टक्कर मार दी। वंश की मौके पर ही मौत हो गई।