पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News Vacation Dates Announced In Schools For Next Academic Session

अगले शैक्षणिक सत्र के लिए स्कूलों में अवकाश की तिथियां घोषित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीहोर | सभी स्कूलों में 1 अप्रैल से शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अवकाश घोषित किए गए हैं।

इसमें विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 16 जून तक वहीं शिक्षकों के लिए 1 मई से 9 जून तक घोषित किए गए हैं। इसी प्रकार छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों के लिए दशहरा अवकाश 24 से 27 अक्टूबर तक रहेगा। दीपावली अवकाश 12 नवंबर से 17 नवंबर तक एवं शीतकालीन अवकाश 25 से 31 दिसंबर तक घोषित किए गए हैं। 10 से 15 जून के दौरान शिक्षक स्कूलों की स्वच्छता योजना, प्रयोगशालाओं की तैयारियां, माहवार शिक्षण, शैक्षणेत्तर गतिविधियों के आयोजन की समय सारणी, लेसन प्लान, पालक शिक्षक संघ से अधिकाधिक नामांकन आदि गतिविधियां करेंगे।
खबरें और भी हैं...