पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वर्मा को अजमेर शरीफ का प्रसाद देकर किया स्वागत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दुष्कर्म मामले में परिजनों ने लगाए झूठाफंसाने का आरोप

तिलावद|अवंतिपुर बड़ोदिया थाना क्षेत्र के गांव तिलावद मैना में कक्षा आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में परिजनों ने पुलिस पर झूठा फंसाने का आरोप लगाया है।

यह आरोप उक्त मामले में आरोपित बनाए गए सात में से पांच युवकों के परिजनों ने शाजापुर एसपी ऑफिस पहुंचकर गुहार लगाते हुए स्थानीय पुलिस पर लगाए। साथ ही परिजन ने पुलिस पर 15 लाख रुपए मांगने का आरोप भी लगाया। एसपी पंकज श्रीवास्तव से मिलकर परिजन ने निर्दोष युवकों को छोड़ने की गुहार लगाई है। आवेदन में बताया कि पर्याप्त सबूत के अभाव में बच्चों पर प्रकरण दर्ज किया गया। उक्त सभी जेल में बंद हैं। आवेदन में तिलावद पुलिस चौकी से लाइन हाजिर किए गए एएसआईं नरेश कुशवाहा पर एक दलाल मांगीलाल के माध्यम से 15 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया।

आष्टा| लोक निर्माण व पर्यावरण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का इंदौर से सीहोर जाते समय बायपास चौपाटी पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विगत दिवस सज्जन सिंह वर्मा द्वारा ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला अलेह के उर्स मुबारक के मौके पर जो चादर भेजी गई थी उसका तबर्रूख प्रसाद मिठाई सौंपी गई।
खबरें और भी हैं...