पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ashta News Mp News Women Celebrated By Celebrating Festive Colony With Flowers And Flowers

फूल-गुलाल उड़ाकर महिलाओं ने मनाया उत्सव कॉलोनी को भी स्वच्छ बनाने का लिया संकल्प

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने फाग उत्सव का आयोजन किया

नगर के कन्नौद रोड पर स्थित गीतांजलि गार्डन में अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन मय दंपत्ति के आयोजित किया गया। जिसमें संकल्प लिया गया कि कंडे से करेंगे होलिका दहन। वहीं महिलाओं ने फाग उत्सव का आयोजन किया। जिसमें भजन गाकर महिलाओं ने गुलाल व फूलों से होली खेली।

मारवाड़ी महिला समाज के अध्यक्ष सरोज पालीवाल ने बताया कि पर्यावरण बचाने के लिए कंडों से होली जलाएंगे। साथ ही कॉलोनी को स्वच्छ बनाने का भी संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में मारवाड़ी महिला मंडल की प्रदेश अध्यक्ष इंदू गर्ग, सचिव सीमा ने स्थानीय महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक तरफ जहां भारत में विदेशी अर्थात पाश्चात्य संस्कृति को अपनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर भारतीय मारवाड़ी महिला समाज द्वारा अपनी भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए नए कदम उठाए जा रहे हैं। जो सराहनीय है। कार्यक्रम के प्रारंभ में अपनी आधिकारिक यात्रा के लिए आई प्रदेश अध्यक्ष इंदू गर्ग तथा प्रदेश सचिव सीमा ने विघ्न विनाशक रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान गणेश व विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। स्वागत भाषण स्थानीय मारवाड़ी महिला मंडल की अध्यक्ष सरोज पालीवाल द्वारा दिया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गर्ग ने ग्रुप में क्या कार्य करने हैं इस विषय में उपस्थित सभी सदस्यों को जानकारी दी।

गीतांजलि गार्डन परिसर में पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण भी किया गया। साथ ही सभी ने आपस में फूलों की होली भी खेली तथा होली के गीतों पर नृत्य भी किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत रेखा बोहरा, अलका पाठक, विजयलक्ष्मी उपाध्याय ने अपने विचार व्यक्त किए। सचिव हेमलता सोनी ने अपने आगामी कार्योंं की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष व सचिव को दी। फागुन में जगह-जगह फाग उत्सव मनाया जा रहा है। 9 मार्च की रात को होलिका दहन होगा। 10 मार्च को धुलेंडी मनेगी। मारवाड़ी महिला मंडल की महिलाओं ने फाग उत्सव मनाया। फूल और गुलाल उड़ाकर फाग गीत गाए। होली के गीतों पर महिलाओं ने नृत्य किया।

गीतांजलि गार्डन में महिलाओं ने उत्सव मनाया। श्याम भजनों पर महिलाओं ने नृत्य किया। इसके बाद एक दूसरे को फूल व गुलाल लगाकर होली खेली। इस अवसर पर उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी उपाध्याय, सरोज खंडेलवाल, अर्चना सोनी, मेघा खंडेलवाल, रेखा सोनी, नीलम सोनी, रानी सोनी, ज्योति सोनी, दुर्गा तिवारी, श्रद्धा पालीवाल, संगीता सोनी आदि उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन ख्याति खंडेलवाल ने किया तथा आभार विजयलक्ष्मी उपाध्याय ने माना।

खबरें और भी हैं...