- Hindi News
- National
- Ashta News Mp News Women Do Not Get Correct Information About Health And Hygiene Due To Social Pressure Deepa
सामाजिक दबाव के कारण महिलाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता की सही जानकारी नहीं मिलती: दीपा
जैन श्वेतांबर साेशल ग्रुप ने इंद्रा कॉलोनी में किया आयोजन
महिलाओं में मासिक धर्म एक शारीरिक संरचनात्मक प्राकृतिक प्रक्रिया है। समाज में आज भी मासिक धर्म के दौरान कुरीति व सामाजिक वर्जना व्याप्त है। गांवों में आज भी मासिक धर्म के दौरान उन्हें मुख्य धारा से अलग कर दिया जाता है। इस दौरान वे किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकती हैं और उन्हें मासिक चक्र के दौरान किसी को भी छूने की अनुमति नहीं होती है। इसका महिलाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
यह बात अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जैन श्वेतांबर साेशल ग्रुप आष्टा की अध्यक्ष डॉ. दीपा पारख ने इंदिरा कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि सामाजिक दबाव के कारण महिलाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता की सही जानकारी नहीं मिल रही है। महिलाओं को इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार से संकोच नहीं कर स्वस्थ मानसिकता के साथ शारीरिक स्वच्छंदता बनाना चाहिए। यह आयोजन जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप, सोसाइटी फॉर कम्यूनिटी हैल्थ व ऑपरेशनल लिंक स्कूल व महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं व किशोरवस्था बालिकाओं को इस विषय में ग्रुप के अन्य सदस्यों ने विस्तारपूर्वक समझाकर जानकारी दी गई। सोशल ग्रुप की ओर से सेनेटरी नैपकीन निशुल्क वितरित कर मासिक स्त्राव के दौरान सेनेटरी नैपकीन पेड के उपयोग का तरीका बताया गया एवं स्वच्छता का ध्यान रखने की सलाह दी गई। इस दौरान दो एनीमेशन फि ल्म के माध्यम से इस विषय को चित्रित कर विस्तार से समझाया गया। समाज में महिलाओं के प्रति मासिक धर्म की अवधि में सोच बदलने तथा महिलाओं को भी मासिक धर्म के दौरान अपनी नकारात्मक सोच बदलने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर डॉ. नेहा अरोरा द्वारा महिलाओं की शंकाओं का समाधान किया व उनके द्वारा किए गए प्रश्नों के जवाब दिए गए। इस अवसर पर जैन सोशल ग्रुप की संरक्षक रीना सुराना, सचिव सोनाली चौरडिया, उपाध्यक्ष नमिता सुराना, सांस्कृतिक सचिव महिमा सुराना, प्रीति कोचर, वैशाली सिंगी, स्वास्थ्य विभाग एन.एम. रजनी डोंगरे, प्रिया पंवार, उषा कार्यकर्ता सीमा राठौर, चिंता राठौर, लक्ष्मी कासवा, रेखा चौरसिया आदि उपस्थित थे।
जैन श्वेताम्बर सौशल ग्रुप ने इंद्रा कॉलोनी में किया आयोजन।