- Hindi News
- National
- Ashta News Mp News Women Have Been Protesting Against Caa Nrc And Npr For 46 Consecutive Days
46 दिनों से लगातार सीएए एनआरसी व एनपीआर के विरोध में डटी हैं महिलाएं
आष्टा| एनआरसी, सीएए व एनपीआर के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर नगर के पुराना बस स्टैंड अली चौक पर भी धरना प्रदर्शन लगातार जारी है।
उक्त प्रदर्शन को अभी तक कई राजनीतिक पार्टी, समाजसेवी संस्था, जामिया के स्टूडेंट सहित लोग आकर अपना समर्थन दे चुके हैं। यहां पर दिन के समय बड़ी संख्या में महिलाएं हिस्सा ले रही हैं। वहीं रात में पुरुष शामिल होते हैं। इसे देखते हुए यहां पर पुलिस बल तैनात रहता है। पुराना बस स्टैंड अली चौक में सीएए, एनआरसी व एनपीआर के विरोध में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार ने जिस काले कानून को लागू किया है जिसमें जातियों को चिन्हित किया गया है। जब इसे वापस नहीं लिया जाएगा यह धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। इसमें महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस कानून को लेकर लड़ाई लड़ रही हैं। जो मप्र में भी जगह-जगह बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि जो लड़ाई पूरे मुल्क में चल रही है वो किस्से चल रही है हम जानते हैं केंद्र में बैठी भाजपा सरकार से है। यह अधिकार हमें हमारे संविधान से मिला है। इस समय पूरे देश में लोकतांत्रिक ढंग से धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं। केंद्र में बैठी भाजपा सरकार हमारी मांगे नहीं मानकर काले कानून को वापस नहीं लेगी तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।