महिलाओं को रोजगार की गारंटी अाैर समान वेतन का अधिकार मिले
सीहोर | इंदिरा नगर कॉलोनी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान चेयर रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने भागीदारी की। महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की जिला महासचिव संतोष प्रजापति ने कहा कि महिलाओं को रोजगार की गारंटी एवं पूरी मजदूरी व पुरुषों के समान मजदूरी का मूलभूत अधिकार मिलना चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।