- Hindi News
- National
- Sehore News Mp News Work On Two New Feeders Will Be Closed For 1 Hour Today
दो नए फीडर पर काम आज 1 घंटे तक बंद रहेगी बिजली
सीहोर | शहर में रविवार को चार फीडरों की बिजली सप्लाई बंद की जाएगी। इस बीच बीज संघ विभाग के गोदाम में बिजली सप्लाई के लिए नई लाइन खींची जाएगी। अलग-अलग फीडरों पर एक घंटा और तीन घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
इन फीडरों पर होगा काम
बस स्टैंड फीडर : बस स्टैंड क्षेत्र, पार्वती कॉलोनी, पोस्ट ऑफिस रोड, पलटन एरिया, जासयवाल अस्पताल क्षेत्र, इंग्लिशपुराआदि क्षेत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी।
पटवारी फीडर : पटवारी ट्रेनिंग सेंटर व फीडर से संबंधित क्षेत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी।
मंडी फीडर : पुलिस लाइन, पूरा मंडी क्षेत्र, जनता कॉलोनी, संजय कॉलोनी, फ्रीगंज, में 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी।