- Hindi News
- National
- Sehore News Mp News Worker Falls In Well Without Slipping Foot Drowning Dies
पैर फिसलने से बिना मुंडेर के कुएं में गिरा मजदूर, डूबने से मौत
ब्यावरा | क्षेत्र के बरखेड़ा गांव में पैर फिसलकर एक व्यक्ति के बिना मुंडेर के कुएं में गिरकर डूबने से मौत हो गई।
घटना गुरुवार शाम 6 बजे की बताई जा रही है। शहर थाना पुलिस ने बताया कि बरखेड़ा गांव का रहने वाला 50 वर्षीय रोडजी पुत्र मांगीलाल पुष्पद गुरुवार को अपने ही गांव में किसी के खेत में चना की फसल की कटाई की मजदूरी करने गया था। शाम को वह खेत से अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में पैर फिसलने से वह बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरा। जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को बाहर निकलवाकर पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।