- Hindi News
- National
- Sehore News Mp News Worship Of Kalam Dawat On Bhai Dooj And Bhajan To Be Held At Phag Festival On Second Day
भाई दूज पर कलम दवात की पूजा और दूसरे दिन फाग महोत्सव में होंगे भजन
सीहोर| शहर के शुगर फैक्ट्री स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में बुधवार को सुबह भगवान चित्रगुप्त का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद कलम-दावत का पूजन किया जाएगा। गुरुवार शाम कायस्थ महासभा के तत्वावधान में फाग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इस संबंध में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ने बताया कि बुधवार को होली की दूसरे दिन भाई-दूज के अवसर पर शहर सहित आस-पास के स्थानों पर चित्रांश समाज के लोग शुगर फैक्ट्री स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में विशेष अनुष्ठान में शामिल होंगे। इस मौके पर सुबह अभिषेक के बाद परम्परा के अनुसार कलम-दवात की पूजन की जाएगी।
गुरुवार को मनाया जाएगा फाग महोत्सव: हर साल की तरह इस साल भी गुरुवार भाई दूज के दूसरे दिन फाग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर प्रसिद्ध भजन गायक ममता गुप्ता के द्वारा भजन कीर्तन के साथ फाग का आयोजन किया जाएगा। कायस्थ महासभा ने सभी समाज के लोगों से कार्यक्रम में आने की अपील की है। अपील करने वालों में राजेश सक्सेना, एसडी सक्सेना, आरबी सक्सेना, शैलेंद्र श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, दीपक कुलश्रेष्ठ, महेश श्रीवास्तव आिद हैं।