पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shajapur News Mp News 10th 12th Answer Sheets Under Police Watch Assessment Will Start From 21

पुलिस के पहरे में 10वीं-12वीं की उत्तर पुस्तिकाएं, 21 से शुरू होगा मूल्यांकन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रथम चरण में 17 तक होने वाले विषयों का होगा मूल्यांकन

2 मार्च से शुरू हुई 10वीं और 12वीं की परीक्षा की उत्तर पुस्तिका पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रथम चरण की तारीखें आ चुकी हैं। इसके तहत 21 मार्च से मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन का केंद्र उत्कृष्ट विद्यालय है। यहां कॉपी चेक करने का कार्य किया जाएगा। प्रथम चरण में 17 मार्च तक होने वाले प्रश्न पत्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा, जबकि जिले की कॉपियों का मूल्यांकन दूसरे जिले में होगा, जो गोपनीय रहेगा।

मूल्यांकन के लिए मूल्यांकनकर्ता को केंद्र पर मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद ही वे मूल्यांकन कर सकेंगे। उत्कृष्ट स्कूल प्राचार्य के.के. अवस्थी के मुताबिक प्रथम चरण के लिए 400 शिक्षक कॉपियों का मूल्यांकन स्कूल में करेंगे। इनके नाम का चयन भोपाल में किया जा रहा है। इसकी जानकारी 11 मार्च तक शिक्षकों को मिल जाएगी। प्रथम चरण में 21 मार्च से 10वीं तथा 12वीं बोर्ड की कापियों को जांचने की शुरुआत होगी।

जिले के हाई तथा हायर सेकंडरी के विद्यार्थियों की प्रश्न पत्रों की उत्तर पुस्तिकाएं कड़ी सुरक्षा में रखी गई हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग ने उत्कृष्ट विद्यालय को पहले ही रिजर्व कर रखा है। इसके लिए 24 घंटे दो गार्ड इस कमरे की सुरक्षा में तैनात हैं। उनकी देखरेख में कॉपिया जमा होती हैं। परीक्षा केंद्र से यहां केंद्राध्यक्ष कापी यहां जमा करते हैं। मूल्यांकन के लिए भी कॉपियां अगर यहां निकाली जाएंगी तो पुलिस गार्ड की देखरेख में गिनती के बाद कॉपियां भेजी जाएंगी। मार्च के पूरे माह में 10वीं-12वीं की परीक्षा होना है।

खबरें और भी हैं...