- Hindi News
- National
- Shajapur News Mp News 14 Village Farmers Told How To Earn 60 Percent Profit
14 गांव के किसानों को बताया कैसे कमाएं 60 फीसदी मुनाफा
संरक्षित खेती शुरू कर किसान लागत को कम कर ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। ड्रिप सिंचाई अपनाकर किसान 80 प्रतिशत तक पानी की बचत कर सकते हैं। इस खेती में 35 प्रतिशत कम खाद पर ही 60 फीसदी ज्यादा अच्छा उत्पादन लें।
यह जानकारी कृषि वैज्ञानिकों ने गत दिवस संरक्षित खेती विषय पर ग्रामीण युवाओं के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर देते हुए कही। कार्यक्रम में जिलेभर के 14 गांवों के किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एस. एस. धाकड़ ने ड्रिप सिंचाई, मलचिंग पाली हाउस की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया ड्रिप सिंचाई द्वारा पानी की 80% तक बचत, खाद की 35% तक बचत कर उत्पादन एवं गुणवत्ता में 60% तक वृद्धि होती है।