पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Agar News Mp News 15 Inspectors Transferred Agar Malwa District Gets Three More Inspectors

15 निरीक्षकों के तबादले, आगर-मालवा जिले को तीन और निरीक्षक मिले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आगर मालवा | बुधवार शाम भोपाल से जारी की गई 15 पुलिस निरीक्षकों की स्थानांतरण सूची में आगर जिले को तीन निरीक्षक मिले हैं। अरविंद सिंह तोमर को गुना से तथा योगेंद्र सिंह सिसोदिया व ओमप्रकाश अहीर को देवास से अागर भेजा गया है। बता दें आगर जिले के सभी थानों में थाना प्रभारी का पद निरीक्षक संभाल रहे हैं। जिला मुख्यालय में कोतवाली में एसआई पीएन शर्मा के पास टीआई का चार्ज है। एक निरीक्षक जीबी सुमन जो पुलिस लाइन में है उन्हें कंट्रोल रूम प्रभारी का चार्ज सौंपा गया है। 3 निरीक्षकों के आने से जिले में निरीक्षकों के पद की पूर्ति हो जाएगी। सिसोदिया पूर्व में सुसनेर थाना प्रभारी रह चुके हैं। उन्हें दोबारा आगर जिले में भेजा गया है।
खबरें और भी हैं...