पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shujalpur News Mp News 20 Day Yoga Camp Started Yoga Representatives From Haridwar Honored

20 दिवसीय योग शिविर शुरू, हरिद्वार से आए योग प्रतिनिधि हुए सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आरोग्यम योग ग्रुप द्वारा विश्व महिला दिवस व योग कक्षा स्थापना दिवस मनाते हुए रविवार को 20 दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया। इस दौरान योग प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

योग शिक्षक जयप्रकाश ने बताया कि गांधी पार्क में योग कक्षा पिछले वर्ष 8 मार्च महिला दिवस पर प्रारंभ होकर नियमित संचालित है व कई लोगों ने योग कक्षा में आकर असाध्य रोगों से मुक्ति पाकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। रविवार 8 मार्च से 28 मार्च तक 20 दिवसीय योग शिविर प्रारंभ करने से पूर्व महिलाओं का सम्मान कर शिविर प्रारंभ किया गया।

योग शिक्षक जयप्रकाश का इस सराहनीय कार्य में विशेष योगदान के लिए साफा बांधकर सम्मान किया गया तथा पतंजलि से आए जिला योग शिक्षक कन्हैया लाल पडियार, जिला प्रभारी किशोर सिंह पटेल व राज्य मीडिया प्रभारी रजनीश भमुरिया द्वारा माला पहनाकर जयप्रकाश जी का सम्मान किया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से चन्दन, राजेश, हुकुम सिंह, अखिल, प्रेम राठौर, मनोज, कमल तथा नीलम, ऋचा शर्मा, अर्चना जोशी, ध्रुव आदि उपस्थित थे।

महिला उद्यमी मेला : चटपटे व्यंजनों के स्टाल लगे

शुजालपुर | मध्यप्रदेश हिंदी लेखिका के जिला स्तरीय कार्यक्रम में महिला उद्यमी मेला एवं पुस्तिका विमोचन कार्यक्रम संपन्न हुआ। महिला उद्यमियों द्वारा चटपटे व्यंजन, घरेलू उपयोगी सामग्री ,इमिटेशन ज्वेलरी ,साड़ी लहंगे, लाख के चूड़े के साथ-साथ योग, बैंकिंग और निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के स्टॉल लगाए गए।

महिला उद्यमी मेले का उद्घाटन डॉक्टर पूजा शर्मा अग्रवाल और बबीता परमार,रचना जैन के साथ जिलाध्यक्ष ग्रीष्मा शाह जिला सचिव वीणा गोयल अध्यक्ष राजकुमारी अग्रवाल आदि के द्वारा किया गया। महिला दिवस के अवसर पर संध्या धारीवाल, रूपल शाह को महिला र| व बीना माहेश्वरी, हेमा चौधरी, भारती गर्ग, शैलजा देशमुख, अनीता सोनी, हंसा बेन शाह को महिला गौरव से सम्मानित किया गया। दीपा गांधी व सरिता भोजराज परमार को राजनीतिक योगदान, ओमवती अग्रवाल सामाजिक चेतना के लिए सम्मानित किया गया। राजकुमारी अग्रवाल द्वारा लिखित पुस्तिका का विमोचन विधायक इंदर सिंह परमार, जनभागीदारी अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया, रवि लोहिया एवं कल्पना लोहिया उज्जैन ने किया। इस दौरान विजय बेस, बेनीप्रसाद परमार, अभिनंदन जैन, गौरव परमार मनोज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

विमोचन करते विधायक इंदर सिंह परमार।
खबरें और भी हैं...