- Hindi News
- National
- Kalapipla News Mp News 4 Percent Slowdown In Soybean Futures Circuit Level Disappears
सोयाबीन वायदे में 4 प्रतिशत मंदी का सर्किट, लेवाल गायब
इंदौर| सोयाबीन वायदे में 4 प्रतिशत मंदी का सर्किट लगने के बाद मप्र के अनेक प्लांटों ने सोयाबीन खरीदी बंद कर दी है। प्लांट डिलीवरी भाव में 100 से 150 रुपए की कमी कर दी है। इस घोर मंदी में सोयाबीन उत्पादक एवं स्टॉकिस्ट सर्वाधिक परेशानी में पड़ गए हैं। स्टॉकिस्टों के पास ऊंचे भाव का स्टॉक है। भावों की मंदी कहां जाकर रुकेगी, यह कहना कठिन है। एकंदर में कम उत्पादन के बाद उत्पादक संकट में पड़ गए हैं। केएलसीई प्रथम सत्र में 143 मायनस बिकने के बाद 72 मायनस बंद। दूसरे सत्र में 105 मायनस के बाद 80 मायनस बंद। शिकागो में सोया तेल 73 सेंट एवं सोयाबीन 11 डॉलर मायनस चल रहा था। घरेलू वायदों में सोया तेल, सीपीओ में बड़ी गिरावट रही। इतनी बड़ी गिरावट से उत्पादक, व्यापारी एवं रिपैकिंग करने वालों की नींव हिल गई है।
डब्ल्यूटीओ की घोषणा से मंदी
डब्ल्यूटीओ ने कोरोना वायरस को संक्रमण रोग को सर्वव्यापी महामारी घोषित करने के बाद वैश्विक स्तर पर एक बार फिर खाद्य तेल बाजार में मंदी की सुनामी आ गई। यह सुनामी कब रुकेगी, यह कल्पना करना कठिन हो गया है। हालात सुधरने के बजाय दिनों दिन बिगड़ते जा रहे है। दूसरी ओर सऊदी अरब द्वारा उत्पादन बढ़ाने से क्रूड तेल के भाव फिर से टूटने लगे हैँ। कमजोर मांग से अर्जेंटीना में सोया तेल और यूक्रेन में सनफ्लावर तेल के भाव भी टूट गए। मंदी के इस दौर में लेवाल-बेचवाल पीछे हट गए हैं। भारत में मुर्गी आहार वालों की घटती मांग से सोयाबीन की हालत दिनों दिन खराब होती जा रही है। सोयाबीन में तेजी के दिन तो लद गए, मंदी कितनी आएगी इसके गणित लगाने लगे हैं। सोयाबीन के भावों की इतनी दुर्गति होगी इसकी कल्पना भी नहीं की गई थी।
चीन खरीदी करेगा
अमेरिका का मानना है कि कुछ समय बाद चीन सोयाबीन की खरीदी शुरू कर सकता है। अमेरिकी कृषि सचिव का कहना है कि बसंत या ग्रीष्म ऋतु में अमेरिकी बाजारों में प्रवेश कर सकता है। अंतरिम समझौते के बाद से अभी तक अमेरिकी कृषि उत्पादों में चीन की उल्लेखनीय खरीदी नहीं देखी गई है। इससे अमेरिकी किसानों में यह संदेह गहराता जा रहा है कि चीन अपना वायदा पूरा करेगा या नहीं।
प्लांटों में सोया तेल केशव 777 महाकाली शांति ओव्हरसीज 780 अवि एग्रो बजरंग 785 विप्पी 878 कालापीपल 765 धानुका 756रुपए 21 से 31 मार्च 744 मंदसौर 770 इंदौर पाम 775 रुपए। प्लांटों की खरीदी में सोयाबीन कृति 3600 शांति ओव्हरसीज 3500गुजरात अंबूजा 3500 अवि एग्रो 3600 सावरिया इटारसी 3550 बंसल 3550 रुपए।
इंदौर सींगदाना तेल 1230 से 1250 सोया रिफाइन 777 से 785 साॅल्वेंट 735 से 740 रुपए। तिलहन बाजार| मंडी में सरसों 3450 से 3650 निमाड़ी 3725 से 3750 रायड़ा 3450 से 3600 सोयाबीन 3500 से 3650 रुपए। कपास्या खली | इंदौर, देवास, उज्जैन 1300 (60 किलो) 1517 (70 किलो) खंडवा, बुरहानपुर 1275 (60 किलो) 1487 (70 किलो) अकोला 1860 रुपए।