40 साल के युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत
चालीस साल के युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच में लिया है।
जानकारी के अनुसार समीपस्थ ग्राम सदाशिव गंज खेडा सारंगपुर निवासी सीताराम पिता बने सिंह नट की संदिग्ध अवस्था में ग्राम नैनवाड़ा मे मौत हो गई। सुबह जब प|ी ने पति को दूध लेने के लिए उठाया तो वह नहीं उठा। प|ी ने आस-पड़ोस के लोगों को बुलाकर बताया तो वह मृत मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा बनाया। पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सारंगपुर भेजा। पिता बने सिंह ने बताया कि विगत 1 वर्षों से ग्राम नैनवाड़ा में सरपंच के यहां हाली का कार्य करता था। दोनों पति प|ी ग्राम नैनवाड़ा में रहते थे। इधर सारंगपुर टीआई मुकेश गौड़ ने बताया कि अभी प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए हैं पूछताछ करने के लिए उसकी प|ी को थाने लाया गया है।