पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shujalpur News Mp News 8 People Arrested Including Master Mind Bhola In Kidnapping Of Npa Sub Engineer And Driver

नपा सब इंजीनियर व ड्राइवर के अपहरण मामले में मास्टर माइंड भोला सहित 8 लोग गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रिछोदा, लसूडिया घोसी के युवक शामिल

नगर पालिका में पदस्थ सब इंजीनियर राहुल गुप्ता व उनके ड्राइवर सतीश के 2 मार्च को हुए अपहरण के मामले में शुजालपुर पुलिस ने सभी आठ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस रंग पंचमी के अगले दिन इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। मामले का मास्टर माइंड रायकनपुरा का भोला जाटव है, इसने ही पूरी साजिश को रची थी।

नगर पालिका में पदस्थ उपयंत्री राहुल के निजी वाहन चालक सतीश को जटाशंकर मंदिर के पास से 2 मार्च को नकाबपोश बदमाशों ने देसी कट्टे की नोक पर बंधक बनाकर उसे अपने साथ मायापुर मार्ग पर ले गए थे। वहां से उसे दूसरी सिल्वर रंग की कार में शिफ्ट कर सब इंजीनियर की कार को वापस जटाशंकर भेज दिया। शाम को सब इंजीनियर ने जब अपने ड्राइवर को फोन लगाकर बुलाया तो बदमाशों ने उसे बंधक बनाने की जानकारी नहीं देने दी। बल्कि उन्हें लेने साथी को लेने भेजने की बात कही, जो उन्हें पचोर में उनके घर पर छोड़ देगा। इस तरह बदमाशों ने सब इंजीनियर को भी उसी की कार से नगर पालिका के बाहर से अगवा कर लिया था। बहरहाल शुजालपुर पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी के पकड़े जाने की पुष्टि नहीं की है।

जब्ती में लगी पुलिस- भास्कर के सूत्र बताते हैं कि पूरे मामले का खुलासा पुलिस रंगपंचमी के अगले दिन करेगी। पुलिस लूटी गई ज्वैलरी और रकम को जब्त करने में लगी हुई है। लूट की असली वजह भी सामने नहीं आई है।


आरोपियों में शामिल युवक आपस में रिश्तेदार

मामले में मास्टर माइंड भोला जाटव बताया जा रहा है। इसने सात अन्य लोगों के साथ अपहरण की साजिश रची थी। इस घटना में ग्राम रिछोदा के दो तथा कुरावर के समीप काकरिया देव के पास स्थित ग्राम लसूडिया घोसी निवासी पांच अन्य लोग भी शामिल है। रिछोदा व लसूडिया घोसी निवासी सभी युवकों की आपस में रिश्तेदारी होने से उनकी पहचान थी।

किडनी का मरीज कार चालक भी बदमाशों का साथी

राहुल गुप्ता के अपहरण के लिए जिस सिल्वर कार का उपयोग बदमाशों ने किया था। बाद में उसे रास्ते में उतारकर गया था। उस कार का चालक शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती अपने एक अन्य रिश्तेदार को देखने के लिए आया था। उसका दावा है कि इसी दौरान उसे भी साजिश में शामिल किया गया और दबाव पूर्वक उससे यह काम कराया गया। इस कार को लाने वाला युवक खुद भी किडनी का मरीज है।

बदमाशों ने राहुल से 60 लाख की फिरौती मांगी थी

चार घंटे तक बंधक बनाए रखने के बाद बदमाशों ने राहुल से सोने की अंगूठी, चेन, नकदी व एटीएम कार्ड लेकर छोड़ दिया था। इस मामले में शुजालपुर मंडी पुलिस थाना ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। इसमें पहले पुलिस फरियादी सब इंजीनियर के ड्राइवर पर ही संदेह कर रही थी, लेकिन घटनाक्रम में उसकी कोई भूमिका नहीं निकली। साइबर सेल द्वारा मोबाइल टावर के सभी एक्टिव नंबरों की डिटेल इस मामले के खुलासे में अहम रही।
खबरें और भी हैं...