पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आरती कर प्रसाद का किया वितरण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुसनेर | होलिका उत्सव के तहत सोमवार रात नगर में डाक बंगला, शुक्रवारिया चौराहा, इतवारिया बाजार, सराफा बाजार, श्री राम मंदिर धर्मशाला, मैना रोड, हरिनगर कॉलोनी, आदि जगह पर होली उत्सव समिति द्वारा होलिका दहन किया गया। सराफा बाजार स्थित राधा दामोदर मंदिर में महेश्वरी समाज द्वारा होली मनाई गयी । भगवान की आरती की गई तथा प्रसादी बांटी गई। बाद में सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली के उत्सव की शुरुआत की। धुलेंडी के एक दिन पूर्व ही बाजार में अच्छी खासी भीड़ रही। बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने से जाम की समस्या रही।

नकारात्मकता होगी नष्ट- पंडित गोविंद शर्मा ने बताया कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा की रात ही होलिका दहन किया जाता है। सोमवार रात में होलिका दहन किया गया। इसके पश्चात मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाएंगे।
खबरें और भी हैं...