बाइक चोरी का आरोपी पुलिस रिमांड पर सौंपा
सुसनेर | कोर्ट ने बाइक चोरी करने वाले आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। एडीपीओ पवन कुमार सोलंकी ने बताया कि घटना सुसनेर शहर की है। फरियादी मुकेश पिता सिद्धू मेघवाल निवासी ग्राम जामुनिया से बाइक लेकर सामान खरीदने आया था। उसकी बाइक प्रेमसिंह ने चुरा ली थी। शिकायत थाने में दर्ज होने के बाद प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट अनुराग सिंह सुमन ने आरोपी प्रेमसिंह पिता नारायणसिंह सौंधिया (28) निवासी देवची पिड़ावा जिला झालावाड़ राजस्थान से अन्य जानकारी एकत्रित करने के लिए पुलिस रिमांड के निर्देश दिए।