पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shajapur News Mp News Accused39s Wife Reached Sp With Audio Clip Warning To Eat Poison

आरोपी की पत्नी ऑडियो क्लिप लेकर एसपी के पास पहुंची, जहर खाने की चेतावनी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देशभर में डीजल चोरी की वारदातों को लेकर शाजापुर के दुपाड़ा का कनेक्शन एक बार फिर उजागर हो गया। खास बात यह है कि इस बार पुलिस की मिलीभगत भी सामने आई। इसकी शिकायत चार से ज्यादा मामलों के वारंटी युवक की प|ी ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर की है। महिला ने एसपी पंकज श्रीवास्तव को एक ऑडियो क्लिप भी सौंपा है, जिसमें दुपाड़ा चौकी प्रभारी आरएस दांगी और वारंटी चेतन चावरे के बीच वारंटों को लेकर 15 हजार रुपए के लेन-देन की बातचीत हुई है। शिकायत सामने आने के बाद एसपी श्रीवास्तव ने मामले की जांच के लिए एसडीओपी शाजापुर को जांच सौंप दी है।

दुपाड़ा निवासी ममता पति चेतन चावरे शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंची। ममता ने दुपाड़ा चौकी प्रभारी दांगी पर आरोप लगाया कि वे रुपए के लालच में मेरे पति पर चोरी करने का दबाव बना रहे हैं। पूर्व में भी दांगी को 50-50 हजार रुपए दो किस्तों में दे चुके हैं। इसके बाद भी पुलिस आए दिन घर में घुसकर जातिगत गालियां देते हुए रुपए की मांग करती है। ममता ने अपनी शिकायत में पुलिस को यहां तक चेतावनी दे दी कि पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर डराया या रुपए की मांग की तो अब जहर खाने तक नौबत आ जाएगी। चौकी प्रभारी
दांगी की शिकायत सामने आते ही महकमे में हलचल बढ़ गई। हालांकि एसपी ने मामले में जांच के निर्देश दे दिए हैं।

चौकी प्रभारी बोले- आरोप झूठे, आवाज पर भी संशय

दुपाड़ा चौकी प्रभारी दांगी के अनुसार आरोपी युवक चेतन चावरे पर राजस्थान सहित प्रदेश के अलग अलग थानों में चार से पांच मामलों के वारंट हैं। इन्ही वारंटों की कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी ने अपनी प|ी को आगे कर झूठी शिकायत दर्ज कराई है। रिकार्डिंग में सुनाई देने वाली आवाज पर भी संशय है।

डीजल चोरी पर चर्चा : आडियो क्लिप में पुलिस और आरोपी के बीच हो रही डील में डीजल चोरी पर भी बातचीत हुई। इस बातचीत के अनुसार डीजल चोरी करने वाले बदमाशों द्वारा एक ही रात में 40 हजार रुपए से ज्यादा कीमत का डीजल चोरी कर लिया जाता है।

ज्ञात रहे डीजल चोरी सहित अवैध हथियारों के कारोबार में दुपाड़ा का नाम हमेशा सुर्खियों में बना रहा। करीब डेढ़ साल पहले भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने दुपाड़ा के जावेद खान, शान खान, फिराेज खान व एक किशोर आरोपी को गिरफ्तार किया था। शिकायत करने वाली ममता के पति चेतन के भी चार से पांच वारंट जारी हो चुके हैं।

शिकायत की जांच होगी

- पंकज श्रीवास्वत, एसपी, शाजापुर
खबरें और भी हैं...