पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shujalpur News Mp News After Kidnapping Driver Was Caught Shifting To Another Car Search For Master Mind Continues

अपहरण के बाद ड्राइवर को दूसरी कार में शिफ्ट करने वाला पकड़ाया, मास्टर माइंड की तलाश जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

2 मार्च को नगर पालिका के उपयंत्री व उनके ड्राइवर के अपहरण की गुत्थी को शुजालपुर पुलिस ने लगभग सुलझा लिया है। अपहरण के बाद ड्राइवर को बदमाशों की सिल्वर कार में शिफ्ट करने वाले एक संदिग्ध बदमाश को पुलिस ने उठाया है। वारदात को अंजाम देने वाले शुजालपुर के रायकनपुरा व ग्राम रिछोदा के मास्टर माइंड की तलाश पुलिस कर रही है।

शुजालपुर नगर पालिका में पदस्थ पचोर निवासी सब इंजीनियर राहुल गुप्ता व वाहन चालक सतीश पुष्पद को स्विफ्ट कार के साथ देसी कट्टा कनपटी पर लगाकर बंधक बनाने के बाद 60 लाख की फिरौती मांगी थी। बाद में बदमाशों ने उनके पर्स में रखे 3 हजार नकद, गले में पहनी सोने की चेन व सोने की अंगूठी
उतरवाकर एटीएम से 17 हजार निकालकर छोड़ दिया था। साइबर सेल से मिले सुराग से शुजालपुर पुलिस के दो दल इस मामले में जांच करते हुए उस गैंग तक पहुंच गए हैं, जिसने वारदात को अंजाम दिया था। मुख्य आरोपी व मामले का मास्टर माइंड
नगर पालिका दफ्तर के सामने रायकनपुरा इलाके का युवक होने का अंदेशा जताते हुए पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

कुरावर के पास पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में कैद हुए थे के चेहरे

कुरावर के पास रास्ते में एक पेट्रोल पंप पर जिन दो बदमाशों के चेहरे सीसीटीवी में कैद हुए थे, उनकी भी पहचान कर पुलिस ने तीन युवकों के परिजनों को उठाया है। इस बारे में एसडीओपी वीएस द्विवेदी ने बताया कि जांच जारी है, जल्द खुलासा किया जाएगा। उन्होंने किसी भी संदिग्ध को उठाने की पुष्टि नहीं की। उन्होंने बताया दो दल मामले में जांच कर रहे है, जब भी खुलासा होगा बताया जाएगा।

अब पुलिस सीसीटीवी में कैद इस संदिग्ध की तलाश में जुटी हुई है।
खबरें और भी हैं...