- Hindi News
- National
- Shajapur News Mp News After Presenting The Picture Of Mother India Veer Saput Left To Protect The Border
भारत मां का चित्र भेंट कर वीर सपूत को किया सरहद की रक्षा के लिए रवाना
गुलाना | गुलाना तहसील के गांव लसूडिया मेहा के युवा दीपकसिंह का सेना में चयन हुआ है। दुश्मनों को धूल चटाकर देश की सरहद की रक्षा के प्रशिक्षण के लिए रवाना करते हुए गुरुवार को करणी सेना के पदाधिकारी अर्जुनसिंह बडग़ुर्जर ने जवानों का हौंसला बढ़ाया। करणी सेना के पदाधिकारियों ने भारत माता का चित्र भेंट करते हुए कहा कि देश की सेवा से बड़ा कोई काम नहीं है। सैनिक दीपक ने कहा कि देश की पावन सरहद को हमारी ओर से भी नतमस्तक होकर प्रणाम करना। इस अवसर पर अखिलेश प्रतापसिंह, अर्जुनसिंह, राहुलसिंह जादौन के साथ वीरेंद्रसिंह लसुल्ड़िया मित्रमंडल के कई सदस्य उपस्थित थे।
भारतीय सेना में चयन होने पर डीजे के साथ जुलूस निकालकर दी विदाई
सलसलाई | ग्राम अजनई के युवक हर्षित पिता जेठालाल मेवाड़ा का सेना में चयन होने पर उन्हें विदाई दी गई। हर्षित गुरुवार को ग्राम में डीजे व ढोल के साथ जुलूस निकाला गया। ग्रामीणों ने रंग गुलाल और हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता के जयघोष लाकर हर्षित को विदाई दी। इस अवसर पर सरपंच लखन राजपूत, युवा नेता मुकेश पटेल, केदार मेवाडा, तेज सिंह राजपूत, रतन मेवाडा, ज्ञानसिंह मेवाड़ा, बाबूलाल मेवाड़ा, डॉ. सुहागमल सोनगरा आदि ने विदाई दी।
बच्चों को रोग बचाव की जानकारी देकर मास्क बनाने का दिया प्रशिक्षण
शुजालपुर | रोग संक्रमण से बचाव के लिए मिर्ची बाजार स्थित नेकी की दीवार पर निशुल्क कोचिंग के बच्चों को मास्क बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। रोग रोकथाम, बचाव के उपाय बताते हुए वीणा गोयल के साथ अवनी अग्रवाल, सलोनी गोयल, प्रक्षाली शाह द्वारा टिशू पेपर, रबर औऱ पिन से एंटी कोरोना वायरस मास्क बनाने का प्रशिक्षण बच्चों को दिया व मास्क वितरित किए गए। सीमित चौधरी एवं अभिनंदन जैन द्वारा बच्चों को सर्दी खांसी आदि संक्रमण की पहचान और किस तरह से हम स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रह सकते की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शैलजा देशमुख, राजकुमार अग्रवाल, सुधा अग्रवाल अलका गोयल संध्या गोयल आदि उपस्थित रहे।