पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अक्षय कुमार ने हमेशा मेरा साथ दिया: कटरीना**

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कटरीना कैफ कई फिल्मों में अक्षय कुमार के साथ काम कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने एक इवेंट के दौरान अक्षय कुमार का शुक्रिया अदा किया। कटरीना ने कहा, ‘मैं अक्षय को धन्यवाद देना चाहूंगी, क्योंकि मेरे कॅरिअर के शुरुआती दिनों में एक सह-कलाकार के तौर पर उन्होंने मुझे अपना भरपूर सपोर्ट दिया। जब भी मैं कोई शॉट देती थी, तो वह मेरे सामने खड़े होकर मेरा उत्साहवर्धन करते थे। उनके कमेंट्स से मुझे अपने अभिनय को सुधारने में मदद मिली है और मैं यह निश्चित तौर पर कह सकती हूं कि वह उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं, जिन्होंने मुझ पर यकीन किया।’

बता दें कि कटरीना एक बार फिर से अक्षय के साथ ‘सूर्यवंशी’ में काम कर रही हैं। यह फिल्म पहले 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है।

कटरीना कैफ कई फिल्मों में अक्षय कुमार के साथ काम कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने एक इवेंट के दौरान अक्षय कुमार का शुक्रिया अदा किया। कटरीना ने कहा, ‘मैं अक्षय को धन्यवाद देना चाहूंगी, क्योंकि मेरे कॅरिअर के शुरुआती दिनों में एक सह-कलाकार के तौर पर उन्होंने मुझे अपना भरपूर सपोर्ट दिया। जब भी मैं कोई शॉट देती थी, तो वह मेरे सामने खड़े होकर मेरा उत्साहवर्धन करते थे। उनके कमेंट्स से
खबरें और भी हैं...