- Hindi News
- National
- Shajapur News Mp News Amount Received But Did Not Create Additional Rooms Now After 14 Years Action On 14 Sarpanch Secretaries
राशि मिली, लेकिन अतिरिक्त कक्ष नहीं बनाए, 7 साल बाद अब 14 सरपंच-सचिवों पर कार्रवाई
स्कूल भवन का अतिरिक्त कक्ष बनवाने के नाम पर शासकीय खजाने से मिली राशि हड़पकर भूल चुके सरपंच-सचिवांे की अब खैर नहीं है। इन सरपंच -सचिवांे को अब पाई-पाई का हिसाब देना पड़ेगा। इसके लिए जिला पंचायत ने 14 ग्राम पंचायत के तत्कालीन सरपंच-सचिवांे को धारा 92 के तहत नोटिस जारी कर वसूली का अल्टीमेटम दे दिया है।
मामला सात साल पुराना है। राज्य शिक्षा केंद्र ने गांव के स्कूल भवनों के अतिरिक्त कक्ष बनवाने के लिए ग्राम पंचायत को निर्माण एजेंसी के तौर पर रुपए दिए थे। ग्राम पंचायत के खाते में रुपए जमा हो जाने के बाद संबंधितों ने इन्हें खर्च तो कर दिया। लेकिन भवन बनाना भूल गए। बाद में पंचायत चुनाव हुए और सरपंच बदल गए। कई सचिवों के भी तबादले हो गए और अतिरिक्त कक्ष का निर्माण ठप हो गया। इधर, विभाग ने भी 7 साल बाद इसकी सुध ली और अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए जिन सरपंच-सचिवांे को रुपए दिए थे। उनकी हकीकत जानी तो चौकाने वाली बात सामने आई। किसी भी सरपंच-सचिव ने अतिरिक्त कक्ष का निर्माण नहीं कराया।
नोटिस के बाद भी ध्यान नहीं दिया- हकीकत सामने आने के बाद जिला शिक्षा केंद्र ने संबंधित सरपंच सचिवों को नोटिस जारी कर उक्त निर्माण कराने की चेतावनी दी। लेकिन अब पद पर दूसरे सरपंच-सचिव के आ जाने से निर्माण नहीं हो सका।
विभाग ने रुपए देने के बाद संबंधित पंचायतों से काम की रिपोर्ट नहीं ली। यही वजह हैं कि राशि का भुगतान करने के 3 व 4 साल बाद फिर से चुनाव हुए और पुराने सरपंच ही बदल गए। अब दूसरे सरपंचों को कार्यकाल भी खत्म होने वाला है। तब जाकर अधिकारियों की नींद खुली।
कई बार नोटिस दिए गए, लेकिन काम नहीं किया
- राजेंद्र शिप्रे, प्रभारी डीपीसी शाजापुर
कानूनी कार्रवाई करेंगे
शिवानी वर्मा, सीईओ जिला पंचायत
14 ग्राम पंचायत के सरपंच व सचिवों पर होगी कार्रवाई
पंचायत तत्कालीन सरपंच तत्कालीन सचिव वसूली राशि
लसु. जगमाल कुमेरसिंह बद्रीलाल 1 लाख 85 हजार 13 रु.
मंगलाज अशोक पाटीदार अशोक नागर 1 लाख 51 हजार 185
रेहली सूरज बाई राधेश्याम प्रजापति 1 लाख 43 हजार 665
कांकड़ी एलकार सिंह रामप्रसाद 1 लाख 45 हजार 470
दिल्लौद धनसिंह धन्नालाल 1 लाख 39 हजार 400
बेरछा रोशन आरा ऊंकारसिंह 1 लाख 21 हजार 556
खरदौनकलां अशोक शर्मा रामचंद्र कुंभकार 87 हजार 235 रुपए
उंडई रेशम बाई उमाशंकर पाठक 43 हजार 44 रुपए
चापड़िया मानकुंवर बाई रायसिंह 59 हजार 521 रुपए
अ. बड़ोदिया मनोज पटेल सीताराम 71 हजार 876 रुपए
निवालिया भूरी बी बीरमसिंह 70 हजार 456 रुपए
निपानिया धाकड़ सुनीता बाई विक्रम कुंभकार 69 हजार 220 रुपए
निपानिया धाकड़ सुनीता बाई विक्रम कुंभकार 90 हजार 500 रुपए
सिंगारचोरी गोकुलसिंह गणेशी लाल 62 हजार 154 रुपए