- Hindi News
- National
- Shujalpur News Mp News An Absconding Accused Arrested For Assaulting A Young Man In Mangrola
मंगरोला में युवक के साथ मारपीट के फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार
मारपीट के मामले में फरार इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 23 जनवरी को गांव मंगरोला में लखन पिता दामोदर निवासी मंगरोला के साथ गांव के ही मुकेश पिता तेजसिंह राजपूत, एलमसिंह पिता हेमराज राजपूत, दिनेश पिता हेमसिंह राजपूत, बद्री उर्फ बलवंतसिंह पिता किशन राजपूत एवं तेजसिंह पिता छतरसिंह राजपूत ने मारपीट की थी।
सिटी थाने में आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया था। इसमें आरोपी मुकेश पिता तेजसिंह राजपूत, एलम सिंह पिता हेमराज राजपूत, दिनेश पिता हेमसिंह राजपूत को पूर्व में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जबकि आरोपी बद्री उर्फ बलवंत सिंह पिता किशन राजपूत एवं तेजसिंह पिता छतर सिंह राजपूत घटना के बाद से ही फरार थे। आरोपी बद्री उर्फ बलवंत सिंह एवं तेजसिंह राजपूत की गिरफ्तार हेतु एसपी पंकज श्रीवास्तव ने एक-एक हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा एसडीओपी विजय शंकर द्विवेदी ने टीम का गठन किया था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर मंगरोला में देखा गया है। उसको पकड़ने के लिए थाना प्रभारी अजयप्रताप सिंह राणा पहुंचे और घेराबंदी की तो आरोपी घर पर ही मिल गया। फरार आरोपी बलवंत व तेजसिंह को पकड़ने में थाना प्रभारी अजय सिंह राणा, उप निरीक्षक पूजा भदौरिया, सहायक उप निरीक्षक तुलाराम कुस्तवार, आरक्षक बलराम यादव की भूमिका रही।
जमानती आवेदन निरस्त
सहायक जिला मीडिया प्रभारी रमेश सोलंकी अतिरिक्त डीपीओ ने बताया कि प्रकरण में शुजालपुर जेएमएफसी धीरज कुमार ने गत दिनों आरोपी बद्री उर्फ बलवंत सिंह पिता किशन राजपूत, तेजसिंह पिता छतर सिंह राजपूत का जमानत आवेदन निरस्त कर दिया था।
पुलिस गिरफ्त में इनामी बदमाश।