पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shajapur News Mp News Attack On Grocery Store In Ordash Colony With Brick And Stone Businessman Said Tried To Burn Petrol

आर्दश काॅलोनी में किराना व्यापारी पर ईंट-पत्थर से हमला व्यापारी ने कहा- पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के आदर्श कॉलोनी क्षेत्र में शनिवार दोपहर किराना व्यापारी के साथ मारपीट के बाद तनाव की स्थिति बन गई। दाेपहर 2 बजे यहां 4-5 बाइक पर आए युवकों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दो युवकों को घायल कर दिया। पीड़ित युवकों का आरोप है कि हमला करने वाले लोगों ने पेट्रोल डालकर उसे जलाने का प्रयास किया। इधर, विवाद की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया।

जानकारी के अनुसार आदर्श कॉलोनी में सचिन जोशी और उसके पड़ोस के लोग होली खेल रहे थे। इसी दौरान बाइकों से आए अज्ञात युवकों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इसमें सचिन सहित एक अन्य युवक घायल हो गया। किराना व्यापारी सचिन जोशी ने बताया कि उसका किसी से विवाद नहीं था, फिर भी अज्ञात युवकों ने उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले युवक दूसरे समुदाय के होने से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। इसकी जानकारी मिलते ही काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एएसपी आरएस प्रजापति, एसडीओपी ए.के. उपाध्याय, कोतवाली टीआई अजीत तिवारी मय बल के मौके पर पहुंचे और लोगों को वहां से हटाया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ।

पुलिस के गले नहीं उतर रही जलाने वाली बात

विवाद के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद के कारणों की जानकारी जुटाना शुरू कर दी, लेकिन कोई बड़ा कारण सामने नहीं आया। इधर, किराना व्यापारी जोशी द्वारा कही गई जलाने वाली बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। कोतवाली टीआई तिवारी ने कहा कि पीड़ित युवक के बयान के साथ मौके पर चश्मदीदों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

इधर, कोतवाली थाने के आदर्श कॉलोनी में हुए विवाद के बाद फरियादी सचिन जोशी की शिकायत पर धारा 323, 336 और 34 के तहत 20 अज्ञात युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। रात 8 बजे कॉलोनी के लोग एसपी के निवास पर पहुंचे। रहवासियों ने एसपी को घटना की जानकारी देकर बड़े विवाद का अंदेशा जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।

रात 8 बजे आदर्श कॉलोनी के लोग एसपी से मिलने उनके निवास पर पहुंचे।

सोमवारिया बाजार स्थित कंस चौराहे पर रंग लगाने के लिए घूम रही दो टोलियों के बीच विवाद हो गया। दोनों तरफ से 20 से 25 युवकों की टोली ने एक दूसरे के साथ हाथापाई शुरू कर दी। चौराहे पर मौजूद जवान उन्हें समझाने का प्रयास करते रहे। बावजूद 10 मिनट तक युवक विवाद करते रहे।

इधर, सूचना मिलते ही वहां अन्य चौराहे पर जमा बल पहुंचा और डंडे फटकारना शुरू कर दिए। पुलिस के डंडे पड़ते ही विवाद करने वाले दोनों गुट के युवक भाग गए। कुछ को पुलिस ने पकड़कर थाने ले जाने लगे। हालांकि युवकों ने माफी मांगी और वहां से चलते बने। इस दौरान पूरे घटनाक्रम के दाैरान समीप रहने वाले लोगों अपने घरों से झांकते रहे। 15 मिनट तक यहां हंगामे की स्थिति बनी। हालांकि पुलिस ने प्रकरण दर्ज नहीं किया है।

सोमवारिया बाजार में रंग लगाने वाले दो गुटों में झड़प, पुलिस ने डंडे फटकारे तो भाग गए


विवाद करते युवकों की भीड़ को हटाने के लिए मशक्कत करती पुलिस।
खबरें और भी हैं...