पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shajapur News Mp News Azad Chowk Resonated With The Hymns Of Khatu Shyam For The First Time Today Kavi Sammelan

पहली बार खाटू श्याम के भजनों से गूंजा आजाद चौक, आज कवि सम्मेलन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

_photocaption_शाजापुर | धुलंेडी की रात से आजाद चौक मंे शुरू हुए होली उत्सव मंे दूसरे दिन मंगलवार की रात को खाटू श्याम का रंग बिखरा। रात करीब 10.15 बजे से मक्सी की टीम ने भजनों की प्रस्तुति देना शुरू किया। इस दौरान इत्र की खुशबू से पूरा आजाद चौक महक उठा। होली उत्सव मंे पहली बार हुए खाटू श्याम के भजनांे को लुत्फ उठाने देररात तक बड़ी संख्या मंे लोग जमे रहे। चौक में हिंदू उत्सव समिति द्वारा संचालित सार्वजनिक चंद्रशेखर आजाद होली उत्सव समिति द्वारा होली से रंगपंचमी तक पूरे पांच दिनों तक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस कार्यक्रम मंे बुधवार रात इस साल पहली बार खाटू श्याम के भजनांे का आयोजन रखा गया। 14 मार्च को अखाड़ा उस्तादांे के सम्मान समारोह के साथ पांच दिनी उत्सव का समापन होगा।*photocaption*

आज कवि सम्मेलन, देशभर से आएंगे कवि

हाेली उत्सव समिति के संयोजक प्रदीपसिंह दीखित ने बताया कि उत्सव की कड़ी मंे गुरुवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। स्व. चांदमलजी राम स्मृति मंे आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन मंे देशभर के कवि शामिल हांेगे। सम्मेलन के सूत्रधार मुकेश मोलवा रहंेगे। मंच संचालन विपुल विद्रोही करंेगे। सोनल जैन, शैलेंद्रसिंह शैलू, दीपशिखा रावत, कानू पंडित, हिमांशू हिंद आदि रचनापाठ करंेगे।
खबरें और भी हैं...