महिला स्वास्थ्य माह की शुरुआत
कानड़ | प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में डॉ. राजीव बरसाना ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के मार्गदर्शन में डॉ. शोभा पाटीदार मेडिकल ऑफिसर ने मां सरस्वती की पूजा की। डॉ. शोभा पाटीदार ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। उमाकांत शर्मा द्वारा महिलाओं की जांच की गई।