पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shajapur News Mp News Betul Brother And Sister Kidnapped And Murdered Bodies Thrown In Waterfall

बैतूल : भाई-बहन का अपहरण कर हत्या की, शव झरने में फेंके

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बच्ची द्वारा महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने और उसकी प|ी काे बताने का कहने पर युवक ने दाेस्त के साथ मिलकर बच्ची अाैर उसके भाई का अपहरण कर गला दबाकर हत्या कर दी। दाेनाें के शव चिखलार झरने में फेंक दिए थे।

सदर निवासी नगरपालिका सफाईकर्मी पांडू बेले की 11 साल की बेटी सरस्वती तथा 6 साल का बेटा राजकुमार 9 मार्च को दोपहर 3.30 बजे से लापता थे। मां की निशानदेही पर पुलिस ने रात में आरोपी इंद्रपाल सिंह उर्फ गड्डी निवासी बैलबाजार सदर तथा ऑटो चालक श्याम सरनेकर निवासी गेंदा चौक सदर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने दोनों की हत्या करना कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 10 मार्च को शव झरने से निकाले। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस अधीक्षक डीएस भदौरिया ने एएसआई भावराव गावंडे तथा हवलदार रफीक कुरैशी काे लाइन अटैच कर दिया है। परिजन ने 9 मार्च को रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप लगाया था।

बेटी से कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने युवक को मार डाला

कानड़ /शाजापुर | विवाहित बेटी से कोर्ट मैरिज करने से नाराज उसके पिता व बुआ के दो लड़कों ने युवक की होली के दिन हत्या कर दी। मृतक भारतसिंह पिता सरदार सिंह सौंधिया (24) हरनावदा का रहने वाला था। अभी आगर में रह रहा था

खबरें और भी हैं...