बीसा पोरवाल जैन समाज ने मनाया होली मिलन समारोह
_photocaption_शाजापुर | बीसा पोरवाल जैन समाज की महिलाओं द्वारा होली मिलन समारोह बुधवार को मनाया गया । होली मिलन समारोह कसेरा बाजार स्थित समाज की धर्मशाला में आयोजित किया गया । जिसमें 35 महिलाओं ने नेत्रदान का भी संकल्प लिया । इस दौरान समाज के अध्यक्ष विनोद जैन ने महिलाओं से नेत्रदान के फार्म भरवाए तथा उनका आभार माना ।*photocaption*