पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना के नाम पर कालाबाजारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विश्वभर में फैले कोरोना वायरल का खौफ दिखाते हुए अब कुछ लोगों ने मास्क व सेनिटाइजर की कालाबाजारी शुरू कर दी है। करीब 20 दिन पहले तक जो मास्क 5 से 10 रुपए में मिल जाते थे, उसे खरीदने के लिए आमजन को अब 20 से 25 रुपए चुकाना पड़ रहे हैं। इधर सेनिटाइजर का तो स्टॉक ही खत्म हो गया है।

चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस भारत में ही पहुंच गया। देशभर में सामने आए पॉजीटिव मरीजों के बाद यहां के लोगों में कोरोना का डर हो गया। इसी का फायदा उठाते हुए मास्क व सेनिटाइजर बनाने वाली कंपनियों ने मनमानी कीमत पर सामान बेचना शुरू कर दिया है। शाजापुर में भी इसका असर देखने को मिला। इस मामले में मेडिकल संचालकों से चर्चा करने पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कह दिया कि हमें ही कंपनी ज्यादा कीमत में मास्क उपलब्ध करा रही है। कंपनी से मिली दर के हिसाब से ही हम आमजन को बेचते हैं।

मेडिकल स्टोर्स संचालक बोले- कंपनियांे ने ही बढ़ा दी कीमत

कोरोना वायरस फैलने की खबरें फैलने के बाद मास्क और सेनिटाइजर की मांग बढ़ी है। डिमांड बढ़ने के बाद कंपनियों ने मास्क की कीमतें बढ़ा दी हैं। पहले जो मास्क हमें 10 रुपए में आसानी से मिल जाता था। वह अब काफी मशक्कत के बाद हमें अब 15-16 रुपए में मिल पाता है। - संदीप शर्मा, मेडिकल स्टोर संचालक

मांग के अनुरूप और ऑर्डर देने के बाद भी नहीं मिल रहा

मास्क व सेनिटाइजर जैसी सामग्री पहले एक ही आर्डर पर मिल जाती थी। अब कई बार आर्डर देने के बाद भी मांग के अनुरुप नहीं मिल पाती। मास्क की कीमत में भी 10 रुपए तक की बढ़ोतरी हो गई। सेनिटाइजर तो उपलब्ध ही नहीं है। - राजेश हावड़िया, मेडिकल स्टोर संचालक

एहतियात : सरकारी व निजी स्कूलों की छ़ुट्टी घोषित

कोरोना वायरस व उससे फैलने वाली बीमारी से बचाव को ध्यान में रखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शर्मा ने आदेश जारी करते हुए स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। पांच बिंदुओं के आदेश में उन्होंने लिखा है कि समस्त शासकीय व निजी स्कूलों में अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक अवकाश रहेगा। हालांकि 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षा इससे प्रभावित नहीं होगी। जिन कक्षाओं की अभी परीक्षा नहीं हुई है, उनके लिए स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने की छूट दी गई है।

मेडिकल स्टोर्स पर हर दिन मास्क खरीदी करने पहुंच रहे लोग


5 से 10 रुपए के मास्क की कीमत 20 से 25 रुपए, हाथ धोने के लिए सेनिटाइजर का स्टॉक ही खत्म

तैयारी : अलग से वार्ड की व्यवस्था

कोरोना वायरस को लेकर जिला मुख्यालय पर अलग से वार्ड बना दिया गया है। जहां कोरोना के संदिग्ध मरीजों को भर्ती रखकर 14 दिन तक उपचार किया जाएगा। अस्पताल में अलग से वार्ड बनाने के अलावा भीड़ से दूर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के बाद खाली पड़े सरकारी क्वार्टरों में ऐसे संदिग्धों को भर्ती रखा जाएगा।

कालाबाजारी करने वालों पर सीधे कार्रवाई करेंगे

-डॉ. पीवी फुलंबीकर, सीएमएचओ

कुछ मामलों में स्थानीय समिति लेगी निर्णय

- यूयू. भिड़े, जिला शिक्षा अधिकारी

आधी दुकानों पर सेनिटाइजर नहीं

वायरस से बचाव के लिए हाथ में लगाए जाने वाले जेल सेनिटाइजर की तो इतनी डिमांड बढ़ी कि स्टॉक ही खत्म हो गया। शाजापुर की आधी से ज्यादा दुकानों पर सेनिटाइजर उपलब्ध ही नहीं है। जिन दुकानों पर सेनिटाइजर मिला, वहां भी इसकी तय कीमत से 10 रुपए ज्यादा में ही बेचा जा रहा है।
खबरें और भी हैं...