- Hindi News
- National
- Shajapur News Mp News Board Examination 5 Flying Men Keep An Eye On The Examination Officers Reaching 56 Examination Centers In Nakheel District On Cheating
बोर्ड परीक्षा : नकल पर नकेलजिले के 56 परीक्षा केंद्रों पर 5 उड़नदस्तों की नजरप्रशासनिक अफसर भी पहुंच रहे परीक्षा केंद्र पर
10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के तहत गुरुवार को दसवीं के विद्यार्थियों का गणित का पेपर हुआ। इस पेपर में कोई भी नकल का प्रकरण नहीं बना और परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई। हालांकि नकल रोकने के लिए जिला शिक्षा कार्यालय से पांच उड़नदस्ते 56 परीक्षा केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं। वहीं कलेक्टर द्वारा गठित एक उड़नदस्ता इन केंद्रों पर औचक निरीक्षण के लिए पहुंच रहा था। यह उड़नदस्ता परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी जुटा रहा है।
गुरुवार को 10वीं में गणित के बाद अब शुक्रवार को 12वीं का कला संकाय के विद्यार्थियों का इतिहास का पेपर होगा। वहीं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों का भौतिकी शास्त्र का पेपर है। 16 मार्च को 10वीं का विज्ञान का पेपर है।
सुबह 9 से 12 बजे तक लगातार परीक्षा केंद्रों पर उड़नदस्तों का निरीक्षण चलता रहा। इसमें तहसीलदार व एसडीएम भी अपने अपने क्षेत्र में निरीक्षण के लिए पहुंच रहे हैं। कालापीपल में अतिरिक्त जिला शिक्षा समन्वयक ओपी कारपेंटर, शुजालपुर में परीक्षा प्रभारी प्रवीण मंडलोई व जिला शिक्षा अधिकारी यू.यू. भिड़े द्वारा निरीक्षण किया गया। शहर में डाइट प्राचार्य दिलीप देशमुख और व्याख्याता बालेंदु श्रीवास्तव, मोहन बड़ोदिया में कलेक्टर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत द्वारा बनाए गए दल द्वारा निरीक्षण किया। शहर में जहां 16 परीक्षा केंद्र हैं, वहीं मोहन बड़ोदिया में 11, शुजालपुर में 13 और कालापीपल में 16 केंद्र हैं। डीईओ यू.यू. भिड़े के मुताबिक किसी भी प्रकार का कोई नकल का प्रकरण नहीं बना है। परीक्षा केंद्रों पर अनुशासित व सुव्यवस्थित तरीके से परीक्षा चल रही है।