पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shajapur News Mp News Bsc Question Paper On Rangpanchami Day Canceled Now Instead Of 14

रंगपंचमी के दिन होने वाला बीएससी का प्रश्न-पत्र रद्द, 14 की बजाए अब 16 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीकेएसएन कॉलेज के 200 विद्यार्थियों को सुविधा

विक्रम यूनिवर्सिटी ने रंगपंचमी के दिन होने वाले प्रश्न पत्र की तारीख में बदलाव कर दिया है। नतीजतन 14 मार्च को बीएससी का होने वाला पेपर अब 16 मार्च को होगा। तारीख में बदलाव से बीकेएसएन कॉलेज के 200 विद्यार्थियों को सुविधा होगी।

गौरतलब है कि शहर में पांच दिनी रंगोत्सव मनाया जाता है। रंगपंचमी को सबसे ज्यादा होली खेली जाती है। ऐसे में स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता। इस समस्या को लेकर अभाविप के पदाधिकारियों ने 2 मार्च को लीड कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरकेएस राठौर को ज्ञापन भी सौंपा था। इसमें विद्यार्थियों की परेशानी का जिक्र करते हुए पेपर की तारीख बदलने की मांग की थी। यूनिवर्सिटी द्वारा जारी टाइम टेबल में 14 मार्च रंगपंचमी को बीएससी का बेसिक ऑफ कम्प्यूटर एंड इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी का पेपर होना था। इसके बाद छात्र संगठन की तारीख आगे बढ़ाने की मांग से प्राचार्य डॉ. राठौर ने विक्रम यूनिवर्सिटी के कुलसचिव को अवगत करा दिया था। तारीख में बदलाव से साइंस के विद्यार्थियों को तैयारी के लिए दो दिनों का अतिरिक्त समय भी मिल गया।

ग्रामीण छात्रों को होती परेशानी

यदि बीएससी फाइनल के छात्रों का पेपर रंगपंचमी के दिन होता तो सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राओं को आती।शाजापुर में पांच दिनी रंगोत्सव मनाया जाता है। इस दौरान बसें बंद रहती हैं और कॉलेज में पढ़ने वाले अधिकतर विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्रों से बसों से ही आते हैं। त्योहार का दिन होने से हुड़दंग भी होती है। छात्राओं के साथ भी छेड़छाड़ होने का डर बना रहता।

बीकेएसएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राठौर ने बताया कि अभाविप द्वारा दिया गया ज्ञापन विक्रम यूनिवर्सिटी को पहुंचा दिया गया था। इसके बाद वहां से पेपर की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। 14 को होने वाला पेपर 16 मार्च को होगा।

खबरें और भी हैं...