पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shujalpur News Mp News Cctv Footage Captured By Kidnapper Of Napa Sub Engineer

नपा सब इंजीनियर के अपहर्ता सीसीटीवी फुटेज में हुए कैद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दस दिन पहले 2 मार्च को नगर पालिका के उपयंत्री व उनके ड्राइवर का अपहरण कर 60 हजार रुपए की रकम व ज्वैलरी लूटकर दोनों को छोड़ने के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं और जल्द मामले का खुलासा हो सकता है। आठ बदमाशों की गैंग ने इस वारदात को अंजाम दिया था व कुछ के चेहरे सीसीटीवी में कैद होने के बाद अब पुलिस शिनाख्ती में जुटी है।

शुजालपुर नगर पालिका में पदस्थ पचोर निवासी सब इंजीनियर राहुल गुप्ता व वाहन चालक सतीश पुष्पद को स्विफ्ट कार के साथ देशी कट्टा कनपटी पर लगाकर बंधक बनाने के बाद 60 लाख की फिरौती मांग बदमाशों ने उन्हें पर्स में रखे 3 हजार नकद सोने की चेन व सोने की अंगूठी उतरवाकर एटीएम से 17 हजार निकाल छोड़ दिया था। पुलिस अब घटना दिनांक के पीएचसीऍन डाटा को निकलवाकर घटना के दौरान बदमाशों के जाने के रास्ते आने व अन्य मूवमेंट को ट्रैक कर वारदात की तह तक जाने मे जुटी है। रास्ते में एक पेट्रोल पम्प पर दो बदमाशों के चेहरे भी कैद होने से पुलिस ने उनकी शिनाख्त शुरू की है।

खबरें और भी हैं...