पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shajapur News Mp News Collector Arrived To Inspect Children Welcomed By Dancing

निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, बच्चों ने डांस कर किया स्वागत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शाजापुर | पोषण पखवाड़े के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों में संचालित की जाने वाली गतिविधियां की हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. वीरेंद्रसिंह रावत गोपीपुर लोहरवास और हिरपुर बज्जा पहुंचे। यहां गोपीपुर लोहरवासी में आंगनवाड़ी में मौजूद नन्हें बच्चों की प्रस्तुति देख कलेक्टर खुश हो गए।

कलेक्टर ने कार्यकर्ता सुनीता जायसवाल से भी एप के माध्यम से की जाने वाली रिपोर्टिंग की जानकारी ली। यहां उन्होंने बच्चों से अनौपचारिक शिक्षा के संबंध में चर्चा की। इस दौरान आंगनवाड़ी भवन के गेट के समीप नाली होने से बच्चों को आने में होने वाली दिक्कतों को देखते हुए कलेक्टर ने जनपद पंचायत के माध्यम से खुदी हुई नाली से रास्ता बनाने के लिए प्रस्ताव बनवाने के निर्देश दिए। इसी तरह ग्राम हिरपुर बज्जा की आंगनवाड़ी का निरीक्षण करते हुए कार्यकर्ता भाग्यश्री खत्री से एप के माध्यम से किस तरह आंगनवाड़ी की गतिविधियों की रिपोर्टिंग की जाती है के बारे में पूछा। साथ ही कार्यकर्ता को आंगनवाड़ी में स्वच्छता रखने तथा बच्चों के शौचालयों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। यहां स्थित शौचालय की ऊंचाई अधिक होने के कारण एक सीढ़ी बनवाने के निर्देश दिए।

कंट्रोल दुकान भी देखी

लोहरवास की शासकीय उचित मूल्य की दुकान के निरीक्षण में कलेक्टर डाॅ. रावत ने सेल्समैन दयाराम गुर्जर से उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सामग्री के बारे में पूछा। साथ ही उन्होंने खाद्यान्न का अवलोकन भी किया।

बोर्ड परीक्षा केंद्र भी देखा

कलेक्टर डाॅ. रावत ने शासकीय उमावि भरड़ केंद्र में चल 12वीं की परीक्षा का भी निरीक्षण किया। इसके उपरांत कलेक्टर ने निर्माणाधीन भवन का भी अवलोकन किया। इस दौरान स्थानीय प्राचार्य विवेक दुबे भी मौजूद थे।

कलेक्टर के सामने आंगनवाड़ी के बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति दी।
खबरें और भी हैं...