पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Agar News Mp News Collector Court And Office Will Be On The First Floor Work Will Start In The New Collectorate From Tomorrow

पहली मंजिल पर होगी कलेक्टर कोर्ट व कार्यालय, कल से नए कलेक्ट्रेट में काम शुरू हो जाएगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

2 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा सारंगपुर रोड पर बड़े गणेश मंदिर के पास बने नए कलेक्ट्रेट भवन के लोकार्पण के बाद नए भवन में कार्यालयों के लिए कक्षों का आवंटन किया
जा चुका है।

कक्ष आवंटित होते ही विभागों ने वर्तमान कलेक्ट्रेट भवन से अपना सामान नए भवन में ले जाने के लिए पैकिंग शुरू कर दी है। कुछ विभागों ने तो अपना सामान भी नए भवन में रखवा दिया है। नए भवन में पहली मंजिल पर कलेक्टर कार्यालय व न्यायालय के साथ ही डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त व एडीएम का कार्यालय भी होगा। नए भवन में कल बुधवार से काम काज शुरू हो जाएगा। कलेक्टर संजय कुमार स्वयं नए भवन में कार्य करेंगे।

कलेक्टर, एडीएम के कार्यालय पहली मंजिल पर-पहली मंजिल पर कलेक्टर कार्यालय व न्यायालय के अलावा संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टरों व एडीएम कार्यालय व उनका न्यायालय होगा। पहली मंजिल पर मीटिंग हाॅल भी है। इसके अलावा ई-गर्वनेंस, लोकसेवा प्रबंधक, एनआईसी भी यहीं पर होगी जबकि दूसरी मंजिल पर खेल, उद्योग, आदिम जाति, उद्यानिकी, खाद्य सुरक्षा विभाग कार्यालय होगा। लोकार्पण के बाद से विभागों ने अपना ऐसा सामान जिसकी कम आवश्यकता होती है, नए भवन में पहुंचाने के साथ ही पैकिंग का कार्य शुरू कर दिया है। नए भवन में काम काज शुरू होने से कलेक्ट्रेट से करीब डेढ़-दो किलोमीटर दूर संचालित हो रहे कार्यालय एक ही छत के नीचे आ जाएंगे। खाद्य सुरक्षा विभाग वर्तमान में बड़ौद रोड पर तो आबकारी विभाग का जिला कार्यालय तहसील कार्यालय के पास तथा आदिम जाति कल्याण विभाग का कार्यालय छावनी नाके पर तथा उद्यानिकी विभाग का आॅफिस टिल्लर काॅलोनी में संचालित हो रहा है। एक ही छत के नीचे इन कार्यालयों के आ जाने से किसान, व्यापारी के साथ अन्य लोगों को भी सुविधा मिलेगी।

खाद्य विभाग व भू-अभिलेख कार्यालय ग्राउंड फ्लोर पर

नए भवन में कौन सा कार्यालय कहां संचालित होगा इसके लिए कलेक्टर कार्यालय से कक्षों का आवंटन करने के बाद साथ ही सूची जारी की गई थी। ग्राउंड फ्लोर भूतल पर श्रम, जिला योजना एवं सांखिकी, निर्वाचन, सामाजिक न्याय, आबकारी व विभागीय अधिकारियों के मीटिंग हाॅल के अलावा भू-अधीक्षक कार्यालय व खाद्य विभाग का कार्यालय तथा रिकार्ड रूम होगा।

नया कलेक्ट्रेट भवन जहां कल से शुरू हो जाएगा काम काज।
खबरें और भी हैं...