नगर में अनेक स्थानों पर हुआ दहन
कानड़ | सोमवार को नगर के नेताजी कॉलोनी चौराहे पर होलिका उत्सव समिति द्वारा होलिका दहन स्थल को सजाया गया। झंडा चौक, पीपल चौक चौराहा, बजरंग मोहल्ला, राजवाड़ा, खाती मोहल्ला आदि स्थानों पर होलिका को सजाया गया। मंगलवार अलसुबह उत्सव समितियों द्वारा होलिका दहन किया गया। सोमवार देर शाम को होलिका दहन स्थलों पर महिलाओं ने पूजा की। मंगलवार को गमी वाले परिवारों में रंग डालने की प्रथा का निर्वहन किया जाएगा। टीआई जेएस मंडलोई ने टीम के साथ हर मोहल्लों में भ्रमण कर व्यवस्था को देखा।