पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Susner News Mp News Complaint Of Encroachment On Temple Land Administration Reached The Spot

मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत, मौके पर पहुंचा प्रशासन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर के सोयत रोड स्थित श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग को लेकर मंदिर समिति द्वारा कुछ माह पूर्व एसडीएम मनीष जैन को ज्ञापन साैंपा गया था। उसके बाद मामले में सुनवाई नहीं होने पर समिति के सदस्यों ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। इस पर गुरुवार दोपहर तहसीलदार ओशिन विक्टर कस्बा पटवारी के साथ माैके पर पहुंची और निरीक्षण किया। तहसीलदार ने मंदिर समिति और कब्जाधारियों से चर्चा की। तहसीलदार विक्टर ने कब्जाधारियों से जमीन से जुड़े कागजात तहसील कार्यालय में पेश करने के निर्देश दिए। हनुमान मंदिर समिति के भगवतीप्रसाद मोदी, अमित शर्मा, सुनील शर्मा, दिनेश कानुडिया, दीपक राठौर सहित अन्य ने बताया मंदिर की जमीन पर सालों से कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। मामले में प्रशासन से न्याय की गुहार
लगाई है।

चिंताहरण हनुमान मंदिर की जमीन पर निरीक्षण के दौरान मंदिर समिति व कब्जाधारियों से चर्चा करते हुए तहसीलदार।


वर्ष 2009 में भी सामने आया था मामला

बता दें कि वर्ष 2009 में भी सोयत रोड पर स्थित चिंताहरण हनुमान मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण हटाने के लिए नागरिकों और समिति सदस्यों ने तत्कालीन एसडीएम से शिकायत की थी। इसके बाद प्रकरण दर्ज कर प्रशासन ने पूरे मामले की जांच की और अतिक्रमण पाए जाने के बाद पटवारी, राजस्व निरीक्षक और सीएमओ का दल बनाकर 15 दिसंबर 2010 को अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया गया, किंतु 9 सालों के बाद भी मंदिर की जमीन से अतिक्रमण नहीं हट पाया है। अब एक बार फिर से मामला प्रशासन के सामने आया है।

जांच में अतिक्रमण पाया तो करेंगे कार्रवाई

हनुमान मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने के बाद मौके का निरीक्षण किया। दोनों पक्षों से दस्तावेज मंगवाए गए हैं। यदि जांच में अतिक्रमण पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
ओशीन विक्टर, तहसीलदारए सुसनेर
खबरें और भी हैं...