कोरोना वायरस की जलाई होली
आगर-मालवा | सोमवार रात शहर में 42 से अधिक स्थानों पर महिलाओं ने विधि विधान से होली का पूजन किया। सरकारवाड़ा, नाना बाजार, मार्केट मोहल्ला, काॅलेज रोड, विवेकानंद नगर, बस स्टैंड, टिल्लर कॉलोनी, बैजनाथ महादेव में होली का दहन हुआ। दोपहर से ही महिलाएं पूजन के लिए पहुंचने लगी। अधिकांश स्थानों पर कंडे से होली जलाई गई। सरकार बाड़ा पर स्थानीय फूल व्यवसायियों ने होली के आसपास फूलों से आकर्षक सज्जा की तो हाटपुरा में धर्मेंद्र गेहलोत व साथियों ने कंडों की होली जलाई। होली में कोरोना वायरस भारत से पूरी तरह समाप्त हो लिखी तख्तियां भी जलाई।