पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जनता के सहयोग से अपराध रुकेंगे-उमठ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तनोड़िया | समाज में अपराधों की रोकथाम बिना आमजन के सहयोग के संभव नहीं है इसलिए अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की सूचना जनता पुलिस को दें। यह बात स्थानीय पुलिस सहायता केंद्र पर होली, रंगपंचमी आदि त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक के दौरान एसडीओपी ज्योति उमठ ने कही। उन्होंने बैठक में उपस्थित किशोरियों को महिला हेल्प लाइन और बच्चों से जुड़े कानून की जानकारी के फोल्डर भी वितरित किए और होली, रंगपंचमी की गेर आदि की जानकारी ली। सोमवार से एक जवान की स्थाई ड्यूटी बस स्टैंड और एक जवान की रामलीला चौक में लगाते हुए बाकी अमले को वाहन से पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में चौकी प्रभारी अर्चना धाकड़, थाना प्रभारी पीएन शर्मा, धर्मेंद्र पालीवाल, दिलीपसिंह केलवा आदि मौजूद थे।

हुआ होलिका दहन-नगर में होलिका दहन सब्जी बाजार, बस स्टैंड और लालमाता मंदिर परिसर में हुआ।
खबरें और भी हैं...