पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shujalpur News Mp News Current And Former Players Played Ger In Holi City And Mandi

वर्तमान व पूर्व खिलाड़ियों ने खेली होली, सिटी व मंडी में निकाली गेर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगपंचमी पर मंडी तथा सिटी क्षेत्र में रंगारंग गेर निकाली गई। मंडी क्षेत्र में महाकाल शोभायात्रा समिति द्वारा यह गेर मंडी स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर से निकाली गई, जो प्रमुख मार्गों से होती हुई टेम्पो चौराहे पर समाप्त हुई। सिटी क्षेत्र में भी गेर निकाली गई।

शासकीय शारदा एक्सीलेंस स्कूल मैदान पर द पॉजिटिव स्पोर्टस क्लब व शुजालपुर फुटबॉल क्लब के सदस्यों ने होली मिलन उत्सव मनाया गया। इसमें पूर्व खिलाड़ियों ने हाेली खेली। शासकीय जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के मैदान पर प्रतिदिन आने वाले युवाओं व छात्रों ने काॅलेज जनभागीदारी समिति के सदस्यों तथा प्रोफेसरों के साथ पर्व मनाया। इस अवसर पर कालेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसौदिया, आशा मारवाड़ी, कदीर अंसारी, पूर्व जनभागीदारी के सदस्य जितेंद्र गुरेनिया, सेवानिवृत्त प्रोफेसर विनोद देशमुख, प्रोफेसर छाया देशमुख, प्रवीणा धारीवाल, योगेंद्र चौहान, स्टाफ सदस्य व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

देंदला रंथभवर | रंगपंचमी के अवसर पर गांव में लोगों होली खेली । बच्चा, बूढ़े, जवान सभी डीजे पर जमकर नाचे। सुबह से ही एक दूसरे को रंग लगाकर गांव के प्रमुख चौराहों पर पहुंचे। यहां से गेर निकली। वहीं महिलाओं ने भी एक दूसरे को रंग लगाकर रंगपंचमी मनाई।

शुजालपुर में रंगारंग गेर के दौरान युवा पानी की बौछार में नहाते रहे।
खबरें और भी हैं...