बेटियां कोमल है पर कमजोर नहीं-पांडे
_photocaption_बेरछा | अखिल भारतीय जैन सेवा संस्थान बेरछा द्वारा नाकोड़ा आराधना भवन पर महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिला आरक्षक, पदाधिकारी व कर्मचारियों का सम्मान भी किया। बेरछा पुलिस थाने में पदस्थ महिला आरक्षक जया पांडे ने कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में काम कर रही है। सभी चुनौतियों का सामना करते हुए आत्म विश्वास का परिचय दे रही है। बेटियां कोमल हंै पर कमजोर नहीं। मेघा पुरोहित, आंकाक्षा बुंदेला, आरती राजपूत, सीआईडी प्रांजुल गुप्ता एवं ब्रह्मकुमारी राधा बहन एवं उपसरपंच केतल पटेल का भी जैन सेवा संस्थान की पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया। यह जानकारी मुकेश जैन ने दी।*photocaption*