पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shajapur News Mp News Deepmala Will Sparkle This Time In The Court Of Mother Rajarajeshwari

मां राजराजेश्वरी के दरबार में इस बार जगमगाएगी दीपमाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगपंचमी के बाद से जिले में माता के दरबार में लगने वाले मेले शुरू हो जाएंगे। करेड़ी गांव में लगने वाले 200 साल पुराने मेले से शुरुआत होगी। इधर शाजापुर में मां राजराजेश्वरी माता मंदिर परिसर में भी चैत्र नवरात्र मेला लगेगा। खास बात यह है कि इस बार राजराजेश्वरी के आंगन में दीपमालिका जगमगाएगी।

ग्राम करेड़ी में रंगपंचमी के बाद आने वाले मंगलवार को प्रतिवर्ष मेला लगता है, जो इस बार 17 मार्च को आएगा। यह मेला पांच दिनों का रहेगा। 21 मार्च को मेले का समापन होगा। इसी प्रकार करेड़ी माता के मेले समापन के साथ चैत्र नवरात्र शुरू हो जाएंगे। 25 मार्च को शहर में मां राजराजेश्वरी मंदिर प्रांगण में मेले का शुभारंभ होगा। गौरतलब है कि यहां 60 साल से लगातार मेला लगता है। मेला 8 अप्रैल तक चलेगा। भीड़ के अनुसार हर वर्ष मेले के दिन बढ़ जाते हैं। मंदिर में 25 मार्च को घट स्थापना के साथ शुभारंभ हो जाएगा। मंदिर में सर्वप्रथम पूजा प्रशासन की ओर से होगी। मेले की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बड़े झूले-चकरी लगना शुरू हो गए हैं। मेले में लगभग 150 दुकानें लगती हैं। तीन से चार जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग इस मेले का आनंद लेते हैं।

तीन ठेकेदार बदल दिए

मां राजराजेश्वरी मंदिर के पुजारी पंडित सुनील नागर ने बताया कि पिछले दस साल से दीपमालिका का कार्य चल रहा है। निर्माण के दौरान तीन ठेकेदार बदले गए, लेकिन निर्माण पूरा नहीं हो सका। इस वर्ष 121 दीपों के साथ दीपमालिका जगमगाएगी। निर्माण का कार्य लगभग समाप्त हो चुका है। अंतिम फिनिशिंग कार्य चल रहा है जो अगले चार-पांच दिनों में पूरा हो जाएगा।

दीपमालिका के पास पेड़ काटे, अफसरों ने पंचनामा बनाकर लकड़ियां जब्त की

मां राजराजेश्वरी माता मंदिर परिसर मंे बनाई जा रही दीपमालिका के समीप इमली के पेड़ सहित 2 अन्य पेड़ों को बुधवार को नपा ने कटवा दिया। दिन मंे हुई पेड़ों की कटाई की जानकारी प्रशासनिक अिधकारियांे को मिलते ही एसडीएम उमरावसिंह मरावी ने रात 8 बजे टीम को मौके पर भेजा। राजस्व निरीक्षक गोवर्धनलाल राजोरिया, पटवारी आत्माराम धानुक, तेजसिंह हनोतिया, मोहनलाल चौहान, भगवानसिंह गुर्जर, कैलाश चौहान मौके पर पहुंचे और बगैर अनुमति के काटे पेड़ का पंचनामा बनाया और लकड़ियां जब्त कर ली। सीएमओ भूपेंद्र कुमार दीक्षित ने बताया कि दीपमालिका पेड़ की टहनियांे से सटी हुई थी। इस कारण पेड़ को काटना पड़ा। समीप दूसरा पेड़ यूकेलिप्टस का था इस कारण उसे भी कटवा दिया।

करेड़ी माता के दर्शन से दूर होता है दु:ख : ग्राम करेड़ी में लगने वाले मेले में राजस्थान, गुजरात व मप्र के कई हिस्सों से श्रद्धालु आते हैं। पुजारी जमुना बाई ने बताया कि मान्यता अनुसार पांच दिनी मेले के दौरान भक्त यहां माता के दर्शन करते हैं तो उनके घर में अगर किसी की मृत्यु हुई है तो दर्शन करने के बाद आत्मा को शांति मिलती है और नए काम भी शुरू कर सकते हैं। पुजारी जगदीश नाथ बताते हैं कि यहां अलग-अलग प्रांत के अलावा उज्जैन, शाजापुर और आगर के ग्रामीण बड़ी संख्या आते हैं।

दीपमालिका के पास के पेड़ों को बगैर अनुमति के काट दिया गया।
खबरें और भी हैं...