पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shajapur News Mp News Devotees Reach The Temple After Walking 20 Kilometers

20 किलोमीटर का चक्कर लगाकर मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कानड़ | बाड़ी माता पचेटी में तीन दिवसीय मेले का मंगलवार को समापन हो जाएगा। मेले का आयोजन पचेटी ग्राम पंचायत द्वारा किया जाता है।

मां का मंदिर होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन करने आते है। इस बार पचेटी डेम से निकलने वाली नहर की पुलिया जर्जर हो जाने के कारण आवागमन प्रतिबंधित कर दिए जाने की वजह से लोगों के वाहन पुल से नहीं निकल सके। इस कारण लोग लगभग 20 से 22 किलोमीटर के चक्कर लगाकर मंदिर स्थल पहुंच रहे हैं। जनपद सदस्य एवं पूर्व सरपंच होकम सिंह गुर्जर ने पुलिया को सही करने की मांग की है।
खबरें और भी हैं...