पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shajapur News Mp News Dispute Over Color Fixing Police Calms Down The Case

रंग लगाने की बात पर विवाद, पुलिस ने शांत कराया मामला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली उत्सव के दौरान गुरुवार सुबह विवाद की स्थिति बन गई। देखते ही देखते एक ही समुदाय के दो गुट हाथापाई पर उतर आए। वह तो अच्छा रहा कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति बिगड़ने के पहले ही विवाद को शांत करा दिया। पुलिस ने शरारती तत्वों को पकड़कर थाने पहुंचा दिया। यहां उन्हें समझाइश देकर मामला शांत कराया।

पांच दिनों तक होने वाले होली उत्सव को लेकर पुलिस पहले से अलर्ट है। पुलिस ने होली के पहले बनाई योजना के तहत जवानों की तैनाती इस तरह से की थी कि महज चंद मिनट में ही पुलिस शहर के किसी भी घटनास्थल पर पहुंच जाए। गुरुवार को भी ऐसा ही हुआ। आजाद चौक में रंग डालने की बात को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए। वे सराफा बाजार पहुंच गए। यहां हाथापाई होने की खबर लगते ही अलग-अलग पाइंटों पर लगे जवानों सहित टीआई अजीत तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। दोनों को पुलिस ने पहले हटाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ शरारती तत्व तैयार ही नहीं थे। ऐसे में पुलिस ने उन्हें गाड़ी में बैठाकर थाने ले आई थी। बाद में समझाइश देकर छोड़ दिया।

सराफा बाजार क्षेत्र में बनी अप्रिय स्थिति

विवाद को बढ़ाने वाले शरारती तत्व को समझाइश देता जवान।
खबरें और भी हैं...